Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
राज्यपाल अनुसुईया उइके जाएंगी सीमावर्ती क्षेत्रों में
राज्यपाल अनुसुईया उइके जाएंगी सीमावर्ती क्षेत्रों में

 

योजनाओं को लेकर लोगों से करेंगी चर्चा 

 

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगी । राजभवन सचिवालय इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि अनुसुईया उइके पड़ोसी राज्य के राज्यपाल से  मुलाकात कर सकती है । प्रदेश में राज्यपाल के रूप में तीन वर्ष कार्यकाल पूरा करने के मौके पर  राज्यपाल उइके ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में नवंबर 2021 में हुए राज्यपालों और उपराज्यपालों के सम्मेलन में यह निर्देश मिला था।  दौरे का उद्देश्य जमीनी स्तर तक राज्यपाल की पहुंच को स्थापित करना है। नवंबर के बाद से उइके देश के कई राज्यों का दौरा कर वहां के राज्यपालों से मुलाकात कर चुकी हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल उइके  बेहद सक्रिय मानी जाती है। वह राज्य के आदिवासियों की समस्याएं जानने के लिए कई बार बस्तर और सरगुजा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर चुकी हैं। राज्यपाल केंद्र सरकार की जनता से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर केंद्रीय अफसरों की बैठक लेने की तैयारी में है। केंद्रीय अफसरों के साथ उनके बैठकों का दौर भी अगस्त में ही शुरू होगा। 

 

MadhyaBharat 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.