Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
NIA की कार्रवाई के बाद पुलिस को किया गया अलर्ट
NIA की कार्रवाई  के बाद पुलिस को किया गया अलर्ट

 

संदिग्ध किरायेदारों की जानकारी मकान मालिक पुलिस को दें 

रायसेन के सिलवानी में भी छापेमारी की गई थी। गृहमंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश में पुलिस को अलर्ट किया जाएगा कि ऐसे संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी लें। उन्‍होंने मकान मालिकों से भी संदिग्ध लोगों को अपना मकान किराये पर न देने और किरायेदार के बारे में संबंधित थाने को जानकारी देने की अपील की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एनआइए की टीम द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इन्होंने आइएसआइएस नाम से एक टेलीग्राम ग्रुप बनाया हुआ था। इसकी जांच के लिए मोबाइल और लैपटॉप के क्लोन बनाकर एनआइए की टीम अपने साथ लेकर गई है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि दोनों संदिग्‍धों को धारा 160 के तहत नोटिस देकर तलब किया गया था।  आपको बता दें बिहार के फुलवारी शरीफ केस के सिलसिले में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने रविवार को देश के छह राज्‍यों में 13 जिलो में छापामार कार्रवाई की थी। मध्‍य प्रदेश में भी भोपाल और रायसेन के सिलवानी में भी एनआइए की टीमों ने दबिश देते हुए दो संदिग्‍ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया था।  उनके कब्‍जे से आपत्‍तिजनक सामग्री जब्‍त की गई थी। इनइस घटना के बाद राज्‍य की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि राज्‍य में संदिग्‍ध किराएदारों की निगरानी की जाएगी। उन्‍होंने मकान मालिकों से भी अपील की है कि किसी संदिग्‍ध व्‍यक्‍ति को मकान या कमरा किराये पर न दें।

इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को राम , राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से इतनी तकलीफ क्यों है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है की दिग्विजय सिंह राघौगढ़ में ध्वज फहराएंगे और सबको तिरंगा फहराने को लेकर प्रेरित करेंगे। 

 

MadhyaBharat 1 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.