Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
पूर्व IAS डा.वरदमूर्ति मिश्र राजनीति में उतरे
पूर्व IAS डा.वरदमूर्ति मिश्र राजनीति में उतरे

 

मिश्र के निशाने पर बीजेपी कांग्रेस ,आप सपाक्स विकल्प नहीं 

मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं।  आम आदमी पार्टी , सपाक्स के बाद अब दो माह पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ने वाले डा.वरदमूर्ति मिश्र ने राजनीति में उतरने का मन बना लिया है।  डा.वरदमूर्ति मिश्र ने राजनीति में उतरने की घोषणा की है।  डा.वरदमूर्ति मिश्र ने राजनीति दल का गठन करने की बात कही है ।  डा.मिश्र ने  कहा कि भाजपा से लोग त्रस्त हैं।  पर कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते हैं। निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जो बढ़त मिली, वह उसकी सफलता नहीं बल्कि भाजपा के प्रति नाराजगी है। मध्य प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। इसकी पूर्ति हमारा दल करेगा, जो लोकलुभावन नारों की राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास करेगा। अब वे  मध्य प्रदेश का भ्रमण करेंगे। डा.वरदमूर्ति मिश्र ने बताया  2022 में आइएएस संवर्ग में पदोन्नति हुई। अभी नौकरी के सात साल बचे थे लेकिन यह पाया कि मैं कुछ बदलाव नहीं कर पा रहा हूं। भले ही न कहें पर अधिकांश अधिकारियों की यही पीड़ा है। मैंने राजनीति में कदम रखने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि हमारी व्यवस्था में सभी अधिकार राजनीतिक सत्ता के हाथ में हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी और सपाक्स कोई राजनीतिक विकल्प नहीं है। 

MadhyaBharat 4 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.