Since: 23-09-2009
भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सम्पत्ति बेचने का आरोप
रायपुर में भाजपा पार्षदों ने निगम मुख्यालय का घेराव किया। भाजपा पार्षदों ने महापौर पर निगम की संपत्ति बेचने का आरोप लगाया है। भाजपा पार्षदों आरोप लगाया कि भू-माफियाओं से सांठगांठ कर उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए ये खेल खेला जा रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने प्रदर्शन के दौरान सीधे महापौर एजाज ढेबर पर आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने शासन और नगरीय प्रशासन मंत्री डा.शिव डहरिया पर भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने और मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने भी सरकारें देखी है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने निगम की रिक्त भूमि पर शहर के नागरिकों के हित में कई सौगातें दी और उससे आज भी निगम को भी आमदनी हो रही है, लेकिन इसके विपरीत जाकर महापौर और मंत्री निगम की संपत्ति को बेचने पर तुले हुए हैं। उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि आज हम यह प्रदर्शन आम जनता को बताने के लिये कर रहे है कि किस तरह यह सरकार आप लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। शीघ्र ही यही जनता आपको सबक सिखायेंगी।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2022 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |