Since: 23-09-2009
सदस्यता अभियान के साथ शुरू हुई सभाएं
आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद 2023 विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में महापौर बनाया। जहां दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रानी अग्रवाल के लिए रैली और सभा की थी। आप प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में अपना अच्छा प्रदर्शन करेगी। लोगों को दिल्ली विकास का मॉडल पसंद आ रहा है। वहीं आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव बड़े दम के साथ लड़ेगी। आप सदस्यता अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए सागर में बड़ी सभा आयोजित करने के बाद आप पार्टी ने भोपाल में बड़ी रैली का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा के लिए सदस्यता अभियान चलाया है इसके साथ ही रैली और सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रही है। आप पप्रदेश प्रभारी गोयल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बीजपी खरीददार पार्टी बनी हुई है। वहीं कांग्रेस के विधायक और पार्षद बिकाऊ हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आप विधानसभा चुनाव अच्छे छवि वाले कैंडिडेट को ही टिकट देगी फिर चाहे वह किसी दूसरी पार्टी से आया हो या आप पपर्टी का कार्यकर्ता हो। वहीं आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि 2023 में आम आदमी पार्टी पूरे दम ख़म के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है। बीजेपी में इन दिनों जमकर भ्र्ष्टाचार चल रहा है। शिवराज सरकार कर्ज में डूबती जा रही है। आम आदमी पार्टी इसलिए भी उत्साहित है क्यूंकि पहली बार निकाय चुनाव में उत्तरी आप ने 41 पार्षद और एक महापौर जीता। वहीं 2023 विधानसभा के लिए आप ने बुंदेलखंड से बिगुल फूंका है। आज भोपाल में रैली और सभा का आयोजन हुआ। सदस्यता अभियान के साथ लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। भोपाल के बाद जबलपुर , रीवा के साथ अन्य जिलों में भी सभाये 2023 के लिए की जाएंगी।
MadhyaBharat
5 August 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|