नंदकुमार ने बनाई अपनी नई टीम
bjp 2016

 

लुनावत ,आलोक ,रामेश्वर ,अरविन्द ,लोकेन्द्र और  विष्णु 

 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने आज सुबह अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में शामिल रहे  चार विधायकों को संगठन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। वहीं  ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पाराशर अब  मीडिया प्रभारी होंगे। नेहरु युवा केंद्र के उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण  जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह चौंकाने वाला बदलाव है।

 

नंद कुमार सिंह चौहान ने नई टीम में पुरानी टीम के कुछ चेहरे गायब कर दिए हैं। उन नेताओं का भी झटका लगा है जो लाल बत्ती छोड़कर संगठन में काम करना चाह रहे थे। टीम नंदू भैया में कुल 40 सदस्य हैं, इनमें से मात्र 6  महिला नेताओं को ही स्थान मिला है। वहीं रघुनंदन शर्मा जैसे कद्दावर नेता को टीम से बाहर रखा गया है। नंदू भैया की पूरी टीम में युवा चेहरे ज्यादा है इसके साथ ही  पहली बार बड़ी संख्या में विधायक और पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। इंदौर को संगठन में ज्यादा महत्व दिया गया है। पूर्व विधायक जीतू जिराती, विधायक उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कविता पाटीदार को मंत्री, सर्वेश तिवारी को सह मीडिया प्रभारी एवं उमेश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भोपाल से रामेश्वर शर्मा और विजेश लुणावत को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की दौड़ में शुमार रहे प्रदीप लारिया, रंजना बघेल, रामलाल रोतेल और सुदर्शन गुप्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

 

ये है प्रदेश भाजपा टीम

उपाध्यक्ष: अरविन्द सिंह भदौरिया, जीतू जिराती, विनोद गोटिया, रंजना बघेल, उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लूनावत

संगठन महामंत्री: सुहास भगत

महामंत्री: अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, सांसद मनोहर ऊंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा

मंत्री: संपतिया उईके, पूर्व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व महापौर कृष्णा गौर, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, कन्हईराम रघुवंशी, शरदेंदु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, ऋषि सिंह लोधी

कोषाध्यक्ष: विधायक हेमंत खंडेलवाल

कार्यालय मंत्री: सत्येंद्र भूषण सिंह

मीडिया प्रभारी: लोकेन्द्र पाराशर

सह मीडिया प्रभारी: संजय खोचे, उदय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सर्वेश तिवारी

प्रवक्ता: सांसद आलोक संजर, चिंंतामन मालवीय, विधायक नागर सिंह चौहान, राजो मालवीय, हिदायत उल्ला शेख, राहुल कोठारी, उमेश शर्मा, राजपाल सिंह सिसोदिया।