Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया
बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

 

जर्मनी से लौटते ही ईओडब्ल्यू ने बिशप पीसी सिंह को गिरफ्तार किया

जबलपुर के बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से ईओडब्ल्यू ने लिया हिरासत में ले लिया है। करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में फंसे द बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से देश लौटते ही नागपुर एयरपोर्ट से ईओडब्ल्यू ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित बिशप से ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से देश वापस अपने पर पकड़ने के लिए ईओडब्ल्यू ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही सीआइएसएफ के सहयोग से हिरासत में ले लिया गया। बिशप पीसी सिंह को अभिरक्षा में लेकर ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि बिशप पीसी सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं द बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और कार्यालय से मिले संप​त्तियों के दस्तावेजों की छानबीन ईओडब्ल्यू ने तेज कर दी है। ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम के राजस्व विभाग, जिला प्रशासन के राजस्व विभाग और जेडीए को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से बिशप पीसी सिंह और उससे जुड़े सभी ट्रस्टों की संप​त्तियों की पूरी जानकारी मांगी गई है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी गई है कि जिस समय लीज दी गई, वह किसके नाम पर दी गई है, कितने समय के लिए दी गई है और कितनी रा​शि में यह लीज स्वीकृत की गई थी। यदि किसी संप​​त्ति की लीज में नाम परिवर्तन हुआ है, तो उसका भी पूरा ब्यौरा संबंधित विभागों से मांगा गया है।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बिशप पीसी सिंह, उसके परिजन और ट्रस्ट यहित स्कूल के 48 बैंक खातों को सीज कर दिया था। इन सभी बैंक खातों से हुए एक-एक लेनदेन की जानकारी सभी संबंधित बैंकों से मांगी गई है।

MadhyaBharat 12 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.