चक्रधर समारोह का आगाज यशुदास की आवाज से
chakrdhar samaroh

 

 

चक्रधर समारोह के चयन समिति की अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चंदन संजय त्रिपाठी एवं अपर कलेक्टर  प्रियंका ऋषि महोबिया की विशेष मौजूदगी में आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 32 वें चक्रधर समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए कलाकारों के चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। 

    बैठक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चक्र के कार्यक्रमों पर सहमति बनी। चक्रधर समारोह का शुभारंभ 5 सितम्बर एवं समापन 14 सितम्बर को होगा। जिसमें प्रथम दिन 5 सितम्बर को शुभारंभ अवसर पर गणेश वंदना विभाष पाठक एवं ईशान दुबे द्वारा किया जाएगा। श्री यशुदास द्वारा शास्त्रीय गायन किया जाएगा। 6 सितम्बर को प्रथम चक्र में सुश्री बासंती वैष्णव रायगढ़ घराना, द्वितीय चक्र में सुचित्रा हारमोनकर द्वारा कथक एवं तृतीय चक्र में मोहम्मद अमान (क्लासिकल सिंगर) (हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन) तथा चतुर्थ चक्र में नृत्यथि (भरतनाट्यम/कुचीपुड़ी) की प्रस्तुति होगी। 

 

7 सितम्बर को प्रथम चक्र में सुश्री आंचल पांडे द्वारा कथक, द्वितीय चक्र में अनुराधा पाल द्वारा स्त्री शक्ति तबला, तृतीय चक्र में सुश्री विधालाल एवं अभिमन्यु का कथक एवं चतुर्थ चक्र में पद्मश्री श्रीमती ममता चन्द्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गायन, 8 सितम्बर को प्रथम चक्र में सुश्री दीप्ति मिश्रा का ओडिसी, द्वितीय चक्र में सुश्री प्राची होता तथा चतुर्थ चक्र में निजामी बंधु द्वारा कव्वाली, 9 सितम्बर को प्रथम चक्र में स्मृति मोहंती एवं तब्बू परवीन द्वारा ओडिसी, द्वितीय चक्र में शुद्धशील चटर्जी द्वारा संतुर एवं तृतीय चक्र में नाटक-राम की शक्ति पूजा, 10 सितम्बर को द्वितीय चक्र में अंकिता राउत एवं ग्रुप द्वारा ओडिसी, तृतीय चक्र में तपस्विनी नव साधना नितिशा नंदा एवं ग्रुप तथा चतुर्थ चक्र में भूपेन्द्र एवं मिताली का गजल, 11 सितम्बर को प्रथम चक्र में सुरभि गुरू का गायन, द्वितीय चक्र में श्री कार्तिक अय्यर का वायलिन फ्यूजन, तृतीय चक्र में शर्मिला शर्मा का कथक एवं चतुर्थ चक्र में मामे खां (राजस्थानी)लोक गीत एवं लोक नृत्य, 12 सितम्बर को प्रथम चक्र में सुश्री चित्रांशी पणिकर का कथक, द्वितीय चक्र में कालीनाथ मिश्रा का तबला एवं तृतीय चक्र में कवि सम्मेलन की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 13 सितम्बर को द्वितीय चक्र में संदीप मलिक कोलकाता का कथक, तृतीय चक्र में सुलेमान का बांसुरी वादन एवं चतुर्थ चक्र में नितिन दुबे की प्रस्तुति होगी। चक्रधर समारोह के अंतिम दिवस 14 सितम्बर को समापन कार्यक्रम में यास्मिन सिंह का कथक एवं ऋचा शर्मा का सूफी संगीत की प्रस्तुति होगी।   

 

इस अवसर पर सुश्री उर्वशी देवी सिंह, कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह, पं. सुनील वैष्णव, तन्मय दास गुप्ता, देवेश शर्मा, वासंती वैष्णव, जवाहर नायक, प्राचार्य राजेश डेनियल, प्रो.अम्बिका वर्मा, गिरीश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री बी.आर.ठाकुर, नटवर सिंघानिया, मीडिया प्रतिनिधि युगल तिवारी, अविनाश पाठक उपस्थित थे।