Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
अति वृष्टि से प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जायेगी
barish satna rewa

 

मुख्यमंत्री  चौहान  सतना और रीवा  पहुँचे

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  सतना और रीवा क्षेत्र में अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ितों से मिलने के लिये शनिवार रात 10 बजे सतना पहुँचे। श्री चौहान सतना पहुँचते ही बाढ़ प्रभावितों के लिये स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये अस्थाई राहत शिविर पहुँचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनकी देखभाल के लिये मैं आया हूँ। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जायेगी।

 

बबलू मार्टिन की याद को अक्षुण्ण बनाया जायेगा

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान सतना से मैहर के लिये रवाना हुए और उन्होंने बारिश के दौरान एक भवन के धराशायी होने से घायल हुए पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की। श्री चौहान ने इस दुर्घटना में एक चार वर्षीय बालक मयूर गुप्ता को बचाने में अपनी जान गँवाने वाले फुटबाल और क्रिकेट के खिलाड़ी बबलू मार्टिन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया। उन्होंने परिजनों को 5 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। श्री चौहान ने बबलू मार्टिन के सेवाभाव और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के लिये जो बलिदान दिया है, उस पर प्रदेश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दुर्घटना में मृत हुई सुश्री रानी गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल ओमप्रकाश, प्रभा और शालू के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और कहा कि उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा।

 

कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत का कार्य छोड़कर उनके साथ न आये

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सतना-रीवा के उनके दौरे के दौरान कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत कार्य छोड़कर न आये। वे अपना काम करेंगे, मैं अपना काम करूँगा।

 

MadhyaBharat 21 August 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.