शहडोल से मैदान में उतरेंगी हिमाद्री
himadri singh

 

शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अब किसी भी दिन अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। पूर्व सांसद राजेश नंदनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को ही पार्टी इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। हिमाद्री के नाम पर प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है।

 

खबर है  हिमाद्री सिंह को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाया था। सोनिया गांधी और हिमाद्री सिंह के बीच बातचीत हुई। इसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि हिमाद्री ही यहां से उपचुनाव लड़ेंगी। यहां से पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह और पुष्पपराज गढ़ के विधायक फुंदेलाल मॉर्को का नाम भी लोकसभा उम्मीदवार की दौड़ में माना जा रहा था।

 

हिमाद्री का मन कुछ दिन पहले तक चुनाव लड़ने का नहीं था, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव हिमाद्री से लगातार सम्पर्क में रहे। आखिर दोनों नेताओं ने हिमाद्री को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर लिया है।

 

कांग्रेस इसी महीने से शहडोल में मोर्चा संभालने जा रही है। राष्टÑीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश का इसी माह शहडोल दौरा होने वाला है। वे यहां पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं। वहीं पीसीसी ने आठ विधायकों को लोकसभा क्षेत्र की एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। विधायक कमलेश्वर पटेल को जैतपुर, संजय उइके को मानपुर, रजनीश सिंह को अनूपपुर , फंूदेलाल मार्को को पुष्पराजगढ़, मनोज अग्रवाल को कोतमा, सौरभ सिंह को बडवारा, ओंकार सिंह मरकाम को बांधवगढ़ और रामपाल सिंह को जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। ये सब भी इसी महीने से यहां पर ढेरा डालने वाले हैं।