Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री बघेल
राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री बघेल

 

नामांतरण और सीमांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के ढीले-ढाले काम-काज पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कलेक्टरों से कहा कि राजस्व का काम-काज चुस्त-दुरूस्त होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। लोगों के काम समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। कलेक्टर और कमिश्नर नियमित रूप से तहसील कार्यों के निरीक्षण करें। अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा करते हुए सभी कलेक्टरों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए।  राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए। सभी राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व आय की प्राप्तियों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, रेणु जी. पिल्ले, पीसीसीएफ जय शुक्ला सहित सभी संभागों के राजस्व कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

तीन साल से जमे पटवारियों का होगा तबादला

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला करें। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में सीमांकन प्रकरणों में देरी पर भी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इन क्षेत्रों में राजस्व अमलों को बदला जाए। उन्होंने ने कहा कि सीमांकन प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में होना चाहिए। इसी प्रकार नए जिलों में नागरिकों को राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का लाभ मिलना चाहिए।

 

बैगा, गुनिया, पुजारियों को मिले न्याय योजना लाभ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है। इस योजना के हितग्राहियों को योजना की जानकारी के साथ-साथ उन्हें योजना का लाभ दिलाएं।

 

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा गंगरेल डेम का आइलैंड

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने के लिए अच्छे होटल होना जरूरी है। उन्होंने गंगरेल डेम में आइलैंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने भी कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधा देने राज्य और देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। 

 

राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय सुविधा

 

राम वन गमन परिपथ में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा परिपथ में आने वाले महत्वपूर्ण स्थलों में पर्यटकों को आवासीय सुविधा देने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए कॉन्सेप्ट प्लान में आवास के प्रावधान को शामिल किया जाए।

 

कोण्डागांव में होगा बंदोबस्त सर्वे

 

मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव और कलेक्टर कोंडागाँव को कोंडागाँव ज़िले में बंदोबस्त सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बंदोबस्त सर्वे के लिए कमिश्नर और पुराने एसएलआर का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार बंदाबस्त कार्य में रिटायर राजस्व अधिकारियों का सहयोग लेने को भी कहा।

 

अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति के मामलों में किसानों को राहत राशि दिलाने में संवेदनशीलता से करें कार्य

कलेक्टर और कमिश्नर नियमित रूप से करें तहसीलों का निरीक्षण

भ्रष्टाचार के मामलों में हो सख्त कार्यवाही

MadhyaBharat 9 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.