Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
राज्यपाल उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई
राज्यपाल उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई

 

प्रवास के दूसरे दिन भगवान महाकाल के किए दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस उज्जैन में श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। गत दिवस प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शिवार्पण कार्यक्रम में श्री महाकाल लोक को विश्व को समर्पित किया। राज्यपाल सुश्री उइके इस भव्य कार्यक्रम की साक्षी बनी। राज्यपाल  उइके ने तत्पश्चात श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण प्रांगण का अवलोकन किया और इसकी भव्यता देखकर अभिभूत हुईं। उन्होंने शिव पुराण पर आधारित भित्ति चित्रों सहित परिसर के अन्य नवनिर्मित स्थानों के भ्रमण उपरांत रूद्र सरोवर के तट पर कुछ समय व्यतीत किया। राज्यपाल ने कहा कि अब श्रद्धालु श्री महाकाल लोक के भ्रमण मात्र से भगवान शिव की महिमा और वैभव से अवगत होंगे। यह शिवमय परिसर भगवान महाकाल को समर्पित है और उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालु अब और व्यवस्थित व सहज तरीके से भगवान महाकाल के मंदिर तथा महाकाल लोक का दर्शन ले पाएंगे। भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने राज्यपाल को ‘श्री महाकाल लोक’ से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। राज्यपाल  उइके ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल उइके ने आज महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकाल से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

MadhyaBharat 12 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.