Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हसौद रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हसौद रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बैठक में कहा कि सक्ति नया जिला बना है। लोगों में उत्साह है

 

जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी से संबंधित समस्या को मौके पर ही दूर करें।  भूमिहीन, ग्रामीण सभी मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं।  दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।  उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सभी गौठानों में गोबर की खरीदी हो।  कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गौठान योजना के संचालन में जनभागीदारी जरूरी है, जो गौठान समितियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें भंग किया जाएगा, नई समितियां बनाएं और उसमें उत्साही लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें मौका दें।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से बेहतर तरीके से गौठान संचालित हो सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सेमरिया पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित 32 किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी आई है,  प्रशासन प्राथमिकता से इनका निराकरण कर किसानों को राशि दिलाएं। मुख्यमंत्री ने छपोरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सक्ति जिले में कोसा वस्त्र का अच्छा कारोबार फैला है। काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है।  बुनकर समितियों को पर्याप्त कोसे फल की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बस्तर अथवा राज्य के अन्य हिस्सों से मंगाकर बुनकरों को कोसा उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कारोबार बंद होने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि पावर प्लांट से निकले फ्लाई एश का समुचित निपटारा होने चाहिए। कहीं पर भी इसके डंप किए जाने की शिकायत दौरे में किसानों ने की है, इससे किसानों के खेत के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है।  उन्होंने कलेक्टर, सक्ति को प्लांट मालिको की बैठक लेकर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव एस भारतीदासन, प्रभारी सचिव  धनंजय देवांगन, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी अहीरे, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्धिकी सहित नवगठित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 13 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.