Since: 23-09-2009
सलाह लेकर काम करने में कोई दिक्कत किसी को नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मतदान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य डेलीगेट्स मतदान किया। वोटिंग के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने गुप्त मतदान किया है। गांधी परिवार का कद इतना बड़ा है कि कोई खड़ा नहीं होता था। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। अन्य प्रत्याशी मतदान में खड़े हैं। खड़गे के बयान पर कहा मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी का अनुभव इतना बड़ा है। उनके परिवार का बलिदान देश के सामने है। उनसे सलाह लेकर काम करने में कोई दिक्कत किसी को नहीं है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पीसीसी डेलिगेट्स में काफी उत्साह है। गुप्त मतदान है। मैं भी डेलिगेट्स के रूप में वोट डालने आया हूं। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का साथ मिल रहा है, जबकि थरूर को एजेंट तक नहीं मिले हैं। खड़गे ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसोदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 307 प्रतिनिधि खड़गे के पक्ष में ही मतदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई रविवार को रायपुर पहुंचे। दलवई ने बताया कि सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान होगा। वैसे माना जा रहा है कि खड़गे का जीतना तय है। क्यूंकि गांधी परिवार के सबसे करीबी है खड़गे और उनको अच्छा खासा अनुभगव है। इसके साथ ही खड़गे दक्षिण भारत के होते हुए भी हिंदी में अच्छी कमांड रखते हैं।
MadhyaBharat
17 October 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|