Since: 23-09-2009
अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 01 नवम्बर को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 1 नवंबर इस तारीख का भारत के इतिहास में बहुत महत्व है। इस दिन वर्षों पहले देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फ़ैसला लिया गया था। 1 नवंबर के दिन साल 1956 से लेकर साल 2000 तक भारत के छह अलग-अलग राज्यों का जन्म हुआ। इसमें मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। ये छह राज्य एक ही दिन अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। इन छह राज्यों के अलावा साल 1956 में 1 नवंबर के दिन ही देश की राजधानी दिल्ली को भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पहचान दी गयी थी। छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है।
MadhyaBharat
26 October 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|