Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर की नियुक्तियां
आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर की नियुक्तियां

 

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर हुई नियुक्तियां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर  अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के  प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर  तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की  बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के  राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के  विमल सुराना, रायपुर जिले के  कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के  इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की  ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।  अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के  के.पी.खाण्डे तथा सदस्य पद पर  जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम पप्पु बघेल, रायपुर जिले के बी.एस.जागृत, सूरजपुर जिले के  संतोष सारथी एवं जांजगीर-चांपा जिले के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की  किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के  गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव जिले की संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है। औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर  छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के  गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के  बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है।

 रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर जिले की  चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है। अन्तव्यवसायी निगम में सदस्य पद पर  वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के  निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है। तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के  रोहित साहू को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के  केशव बंटी हरमुख, सदस्य पद पर रायपुर जिले के  मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के  हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, इसी जिले के  नरेश गड़पाल, बालोद जिले के  कृष्णा दुबे और रायपुर जिले के  सुरेश मसीह को नियुक्त किया गया है।

  छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के  विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के  नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के  संजय जैन और रायपुर जिले के  मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।

  छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के  अंकित बागबाहरा, रायगढ़ जिले की  नैना गभेल और सूरजपुर जिले की नीति सिंह को नियुक्त किया गया है।

  छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर बेमेतरा जिले के  शुभम साहू, गरियाबंद जिले के  रविन्द्र सिंह राजपूत और महासमंुद जिले की लक्ष्मी देवांगन को नियुक्त किया गया है।

  छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर धमतरी जिले के मोहन लालवानी, सदस्य पद पर रायपुर जिले की साक्षी सिरमौर और रायपुर जिले की ही पिंकी बाघ को नियुक्त किया गया है।

  छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य पद पर रायपुर जिले के ईश्वर बघेल, दुर्ग जिले के  मेहत्तरलाल वर्मा, गरियाबंद जिले के  बाबूलाल साहू, बस्तर जिले के  कृष्ण कुमार साहू, उत्तर बस्तर कांकेर जिले केे अजीत विश्वास, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के  रजभान लोधी, सरगुजा जिले के अरविंद गुप्ता, जशपुर जिले के दिलीप पाण्डेय, बिलासपुर जिले के  बी.आर. सिंगरौल, सरगुजा जिले के  रमेश अहीर, बिलासपुर जिले के  बृजेश शर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के  राजकुमार यादव और बीजापुर जिले के  इम्तियाज खान को नियुक्त किया गया है।

MadhyaBharat 29 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.