Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की सहूलियत के लिए एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की सहूलियत के लिए एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’

 

एप के जरिए पंजीकृत किसान धान विक्रय हेतु घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है।

‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त होंगी। इस एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति उपार्जन या उपार्जन केन्द्रों में आगामी 7 दिवस तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है। एप के माध्यम से संबंधित समिति या उपार्जन केन्द्र में प्रत्येक दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु व दीर्घ कृषकों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा।

 संबंधित समिति उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी। ताकि जो किसान एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं। उन्हें पूर्व वर्षों की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके।

एप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति माड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया के अलावा अतिरिक्त रूप से की जा रही है। इस प्रकार कृषकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा।

उक्त एप के उपयोग से निम्नलिखित लाभ संभावित हैं- समिति/उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी। किसानों को घर बैठे धान बेचने हेतु टोकन प्राप्त हो सकेगा, उन्हें समिति, उपार्जन केन्द्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को अपनी पंजीयन संबंधित जानकारी जैसे व्यक्तिगत, भूमिगत/खाता/धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी।

MadhyaBharat 29 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.