Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
भामाशाह सम्मान समारोह में कर दाताओं का सम्मान
भामाशाह सम्मान समारोह में कर दाताओं का सम्मान

सीएम शिवराज ने कहा कर दाताओं  की वजह से विकास की योजानाएं क्रियान्वित होती है 

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में नये पंजीयन करदाताओं के लिए वेलकम किट पुस्तिका का विमोचन और जी.एस.टी. करदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प आधारित चैटबॉट MeGHA का लोकार्पण किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में जी.एस.टी. विधान अंतर्गत प्रदेश में अधिकतम कर जमा करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि तथा व्यवसायी उपस्थित थे। इस मौके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भामाशाह जी हमारे आदर्श हैं कि हम कमाएंगे तो अपने लिए नहीं कमाएंगे। उसमें देश का, समाज का और गरीबों के कल्याण का भी हिस्सा शामिल होगा। भामाशाह जी केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, वह हमारे जीवन मूल्य हैं। अपने जीवन भर की कमाई मातृभूमि की रक्षा के लिए, मेवाड़ के स्वाभिमान के लिए उन्होंने महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी थी।शिवराज ने कहा शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का चारों का समुच्चय है। इसलिए अपने यहां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की व्यवस्था बनाई गई। इसलिए भारतीय संस्कृति में अर्थ को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। बुभुक्षितः किम न करोति पापं। बिना अर्थ के अनर्थ होता है। हमारी संस्कृति में हमारी परंपरा में धन कमाने को हमेशा पवित्र उद्देश्य माना गया। वयस्क का परम कर्तव्य है कि वह धन कमाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा कि अर्थ चाहिए व्यक्ति को भी और राष्ट्र के निर्माण के लिए भी। इसलिए अर्थ आवश्यक है। अर्थ का अभाव, विनाशकारी है। अर्थ का प्रभाव भी बुरा है। अर्थ कमाना है, लेकिन धर्म के साथ। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ायें, सब अर्थ का उपार्जन भी करें, ईमानदारी से टैक्स भी चुकायें और अपने प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। 

सीएम शिवराज ने कहा ईमानदारी से धन कमाने में हम कोई बाधा नहीं आने देंगे और यदि कोई बाधा आई तो उसे दूर करने का हम प्रयास करेंगे। आप खूब मेहनत करें, धन कमायें। धन कमाना भी देश की सेवा है। कमाये हुए धन का टैक्स ईमानदारी से दें, तो इससे बड़ी सेवा देश की कुछ और हो ही नहीं सकती है। मैं सभी टैक्सपेयर्स का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आइये,मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनायें।

मैं सभी करदाताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त कर रहा हूं क्योंकि आप ही राज्य का खजाना भरते हैं। आप जब खजाना भरते हैं तो हम सड़कें बनाते हैं, पानी की सिंचाई की योजनाएं बनाते हैं। हम गांव व शहरों का विकास करते हैं। हम शिक्षा और स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करते हैं।

MadhyaBharat 4 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.