Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
संसदीय सचिव मंडावी ने विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारंभ
संसदीय सचिव मंडावी ने विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारंभ

 

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में  978 प्रतिभागी ले रहे भाग

संसदीय सचिव  इंद्रशाह मंडावी ने  जिला मुख्यालय मोहला के शासकीय हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक  खेल का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं खेलों को संरक्षित करने एवं सहेजने के लिए शासन द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में कुल 978 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इसमें गिल्ली-डंडा, पिट्टुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी, बांटी , बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 6 नवंबर को खो-खो और 7 नवम्बर को कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में युवाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तथा सभी वर्ग की सहभागिता है।

MadhyaBharat 6 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.