Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना अधूरा -नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा

 

कमलनाथ खेद पत्र जारी करें ,राहुल जनता से माफ़ी मांगे

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह  को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना अधूरा रह गया. दिग्विजय बुजुर्ग नेता है। वो किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। अब फिटनेस का दौर है तो दिग्विजय को भी फिटनेस तो दिखानी पड़ेगी।  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि  कमलनाथ को किसान और बेरोजगार से झूठ बोलने के लिए  खेद पत्र जारी करना चाहिए। की उन्होंने  उस  समय के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से झूठ बुलवा लिया। राहुल गाँधी ने ही कमलनाथ से किसानों का कर्ज और बेरोजगारों का रोजगार वादा किया था। राहुल मध्यप्रदेश में आने से पहले किसान और नौजवान से माफ़ी मांगे। उन्होंने कहा राहुल की यात्रा का ध्येय पहले दिन से ही नहीं था। बदलने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह के डांस पर कहा कि दिग्विजय सिंह किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मंशा तो पूरी हुई नहीं। अब राहुल की फिटनेस की बात पर वे डांस कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा विधानसभा सत्र सार्थक चर्चा के लिए होती  हैं। हल्ला करने के लिए नहीं।  विपक्षी मुख्यमंत्री  का भाषण भी सत्र में नहीं सुनते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी मर्डर के मामले में कहा  मुख्य आरोपी और लड़की के पिता सुरेश जाटव को  गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा टीटी नगर के अपराधियों का वीडियो संज्ञान में आया है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रासुका की कार्रवाई की जाएगी। इन अपराधियों के जमानत दरों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी। 

MadhyaBharat 7 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.