Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सार्वजनिक भवनों का किया लोकार्पण
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सार्वजनिक भवनों का किया लोकार्पण

पारागांव में दो सार्वजनिक भवनों का किया लोकार्पण ,समुदायिक भवन का लोकार्पण 

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के ब्लाक आरंग के ग्राम पारागांव में 73 लाख 73 हजार की लागत से बने हाईस्कूल भवन और 6 लाख 50 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित समुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि पारागांव में हाईस्कूल भवन की मांग बहुत पहले से ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और यहां के निवासियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि पारागांव एवं पास के गांव के विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सर्व सुविधायुक्त हाईस्कूल की बेहद जरूरत थी। विद्यार्थियों के अध्ययन में सुविधा के लिए यह भवन बनाया गया है, उन्होंने  विद्यार्थियों से कहा कि वे लग्न और मेहनत से पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ें। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। पारगांव हाईस्कूल में 6 क्लासरूम, दो लैब, एक प्रशासकीय कक्ष, कार्यालय, प्राचार्य कक्ष, और महिला पुरुष प्रसाधन की सुविधा है। इसी तरह से मंत्री डॉ. डहरिया ने पारागांव के चंडी मंदिर प्रांगण में 6 लाख 50 हजार की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारागांव की सरपंच  दिपेश्वरी नारायण पाल ने की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  खिलेश्वर देवांगन, श्रम बोर्ड के मेंबर  मंगलमूर्ति अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

MadhyaBharat 7 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.