Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
मध्यप्रदेश में फार्मा सेक्टर के विकास पर करेंगे फोकस : मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश में फार्मा सेक्टर के विकास पर करेंगे फोकस : मुख्यमंत्री

कोविड काल में म.प्र. के फार्मा सेक्टर ने बढ़ाया था अनेक देशों के लिए सहयोग का हाथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड की कठिन परिस्थितयों में मध्यप्रदेश के फार्मास्युटिकल सेक्टर ने देश ही नहीं विदेश में बसे लोगों की भी मदद की। मानवता की दिशा में उठे इस महत्वपूर्ण कदम से मध्यप्रदेश को यह प्रेरणा मिली है कि हमें फार्मा सेक्टर को फोकस करना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कई जीवनरक्षक दवाइयाँ बना कर फार्मा सेक्टर मनुष्यों की सेवा करता है। एक क्षेत्र में एक सी सुविधाएँ प्रदान करते हुए औद्योगिक क्षेत्र को लाभान्वित करने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। मध्यप्रदेश इस दिशा में सक्रिय रहेगा। मुख्यमंत्री  चौहान आज मुम्बई में राउंड टेबल बैठक में फार्मा एण्ड मेडिकल डिवाइसेस मैन्यूफैक्चरर्स से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थ-व्यवस्था बनाने के लक्ष्य में मध्यप्रदेश पूर्ण सहयोग के लिए संकल्पबद्ध है। मध्यप्रदेश अनेक क्षेत्र में विकास की चरम स्थिति में पहुँचने के साथ नए निवेश से समृद्धि और रोजगार वृद्धि के प्रयास कर रहा है। अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश सर्वाधिक योगदान देगा। भारत की इकॉनोमी में मध्यप्रदेश का योगदान बढ़ कर 4.3 प्रतिशत हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 37 हजार रूपये है। प्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा 19.76 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में अलग-अलग निवेश को नीति के अंतर्गत सुविधाएँ दी जाती हैं। कोई विशेष प्रस्ताव आता है, तो उस पर भी प्राथमिकता से विचार किया जाता है।

 

मध्यप्रदेश से डाकू हो गए हैं साफ

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के चम्बल क्षेत्र में किसी जमाने में डाकू हुआ करते थे। अब सब साफ कर दिए गए हैं। चम्बल क्षेत्र में अटल प्रोग्रेस-वे बनाया जा रहा है। इसके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे। मध्यप्रदेश के मध्य से नर्मदा एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, जिसके दोनों तरफ भी इंडस्ट्रियल क्लस्टर और टाउनशिप का विकास होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने निवेशकों को इंदौर में 11 और 12 जनवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समिट के पहले इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन भी होगा।

MadhyaBharat 11 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.