Since: 23-09-2009
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जल निगम के संचालक मंडल की बैठक
घर-घर जल पहुंचाने की उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं। इस दिशा में मध्य प्रदेश में बेहतर काम हुआ है। यह जानकारी हर माध्यम से सभी को दी जानी चाहिए। साथ ही जिन राज्यों में घर-घर जल बचाने की दिशा में अच्छा काम हुआ है, उनका अध्ययन कराया जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल निगम के संचालक मंडल की बैठक के दौरान कही। इसमें बताया गया कि जल निगम के कार्यों के प्रभाव का आकलन आइआइएम इंदौर कर रहा है। बैठक में बताया गया कि मिशन के अंतर्गत प्राथमिकता से कार्यों को पूरा किया गया है। इससे ग्रमीणों के जीवन स्तर पर में सुधार भी हुआ है। समूह जल प्रदाय योजनाओं के अमल से ग्रामीण भाइयों-बहनों को काफी आसानी हुई है। आइआइएम इंदौर द्वारा इन कार्यों के आकलन और अध्ययन का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन के कामों में पर्यवेक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण पर ध्यान दिया जाए। जल निगम के कार्यों के प्रभाव का आकलन आइआइएम इंदौर कर रहा है। बैठक में बताया गया कि मिशन के अंतर्गत प्राथमिकता से कार्यों को पूरा किया गया है। इससे ग्रमीणों के जीवन स्तर पर में सुधार भी हुआ है।
MadhyaBharat
12 November 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|