Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.  
खाद के संबंध में भ्रम फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही
खाद के संबंध में भ्रम फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

 

मुख्यमंत्री चौहान ने किया आश्वस्त, किसानों को जरूरत के अनुसार मिलेगी खाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है प्रदेश में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कुछ तत्व खाद के संकट की अफवाह फैला कर अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे भ्रम फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे। प्रदेश में खाद के रैक निरंतर आ रहे हैं। थोड़े समय के लिए तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कत अवश्य आई थी जिसे दूर कर लिया गया है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने निरंतर समीक्षा कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी जिलों में भ्रमण कर व्यवस्थाएँ भी देख रहे हैं।

MadhyaBharat 13 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.