Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
सीएम बघेल ने इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन
सीएम बघेल ने इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

इंदिरा गांधी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न  इंदिरा गांधी और प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई को उनकी जयंती पर उनके तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इंदिरा  गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि वे आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगी रहीं। देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्यौछावर कर दिया। देश में सद्भाव बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए इंदिरा  गांधी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीएम  बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का अदम्य साहस और शौर्य आज भी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।  रानी लक्ष्मी बाई  ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिए। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और जीवन के अंतिम क्षण तक हार नहीं मानी। धर्मजयगढ़  के विधायक लालजीत सिंह राठिया ने भी दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat 19 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.