Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मुख्यमंत्री चौहान 28 नवम्बर को करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री चौहान 28 नवम्बर को करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

महोत्सव में पहली बार फ्लाइंग बोट का रोमांच

हनुवंतिया टापू में 28 जनवरी, 2023 तक चलेगा जल महोत्सव

वाटर, एयर एडवेंचर एक्टिविटी के साथ होगी लोक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के बड़े आयोजनों में से एक "जल महोत्‍सव" का 7वाँ संस्‍करण 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर ‘जल महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  उषा ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव का समापन 28 जनवरी 2023 को होगा।  प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि ‘जल महोत्सव' देश के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है। पर्यटन बोर्ड नित नए नवाचारों से पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है। इसी श्रंखला में इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इसका आनंद लेंगे। हनुवंतिया में इस बार स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पेरामोटरिंग, पेरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि एडवेंचर गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण होंगी। 

टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेज़र्ट केम्‍प के साथ मिल कर हनुवंतिया टापू में टेन्‍ट सिटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी सम्मेलन हॉल की सुविधा मिलेगी। केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स का तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियाँ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगी। 

 

जल महोत्सव की उपलब्धियाँ

जनवरी 2022 में स्पेन में इंडियाज यूनिक वाटर एंड एडवेंचर कार्निवल से सम्मानित। 

वर्ष 2017 में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 के लिए सम्मानित।

वर्ष 2021 में जल महोत्सव के 60 दिन के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा पर्यटक शामिल।

MadhyaBharat 20 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.