Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
देश के लिए बलिदान होने वाले महान व्यक्तियों के बारे में रखें जानकारी - राज्यपाल
देश के लिए बलिदान होने वाले महान व्यक्तियों के बारे में रखें जानकारी - राज्यपाल

राज्यपाल ने नरसिंहपुर में ग्राम गोरखपुर में स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नरसिहंपुर जिले के ग्राम गोरखपुर में शासकीय सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास का अवलोकन किया और छात्रों से स्नेहपूर्वक संवाद किया। उन्होंने छात्रों को किताब और खेलकूद सामग्री वितरित की। राज्यपाल ने शयन कक्ष, लायब्रेरी और रसोई कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। छात्रों से सामान्य ज्ञान और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से संबंधित प्रश्न पूछे। राज्यपाल  पटेल ने लायब्रेरी में रखी "भारत रत्न" पुस्तक कक्षा 9 वीं के छात्रों से पढ़वाई और छात्रों से कहा कि लायब्रेरी में दिन में कम से कम आधा घंटा जरूर पढ़ना चाहिये। इससे ज्ञान बढ़ता है। छात्रों को अपने देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान व्यक्तियों के बारे में जानकारी होनी चाहिये। राज्यपाल  पटेल ने ग्राम गोरखपुर में 60 लाख रूपये लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष के नवीन भवन का लोकार्पण किया। राज्यपाल  पटेल ने स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कक्षा 11 वीं के छात्र अनिल गौड़ एवं अंकित राय से स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें और उनका ध्यान रखें। राज्यपाल पटेल ने नवीन स्कूल भवन में केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी की प्रयोग शाला और अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया और छात्र- छात्राओं से विभिन्न प्रयोगों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल  पटेल ने स्कूल परिसर में आम का पौधा रोपा। विधायक जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, अन्य जन-प्रतिनिधि ने भी पौध-रोपण किया।

 

राज्यपाल सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य शिविर में लोगों से हुए रू-ब-रू

राज्यपाल पटेल नरसिंहपुर जिले के ग्राम गोरखपुर में सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य शिविर में लोगों से रू-ब-रू हुए और मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बात की और उनकी माताओं से जानकारी ली। राज्यपाल पटेल ने मोहल्लों में स्वास्थ्य शिविर लगाने और आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने के निर्देश दिये। राज्यपाल पटेल ने कहा है कि सिकल सेल रोग से पीड़ितों के बच्चों की भी जाँच कर उनका समुचित इलाज कराया जाए। उन्होंने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया।

 

दिव्यांगता और टी.बी. चेम्पियन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए

राज्यपाल पटेल ने यश मेहरा को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और गंगोत्री बाई एवं रामप्यारी ठाकुर को टीबी चैम्पियन प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने हितग्राही महिला को फूड बॉस्केट भी प्रदान किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रोटीनयुक्त पोषण आहार और दवाइयाँ नियमित रूप से जरूर लें। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में पोस्टर पर हस्ताक्षर किये।

MadhyaBharat 24 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.