Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
mp:600 करोड़ की सिंचाई योजना शुरू होगी
katni news

 

कटनी :अंत्योदय मेला में 40 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के किसान और निर्धन परिवारों की बेहतरी के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि किसान और निर्धन तबके के लोग प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो। श्री चौहान कटनी जिले के बड़वारा में अन्त्योदय मेले में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग 40 करोड़ लागत के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही 20 विभाग से संबंधित लगभग साढ़े 5 करोड़ के हित-लाभ भी वितरित किये। प्रदेश के आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय पाठक भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बड़वारा में किसानो के खेतों में पानी पहुँचाने के लिए सरकार 600 करोड़ की सिंचाई योजना शुरू करेगी। बरगी नहर से पानी लिफ्ट कर किसानों के खेतों के मुहाने तक पहुँचाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि एक लाख रूपये ऋण लेने वाले किसानों को अब 90 हजार रूपये ही लौटाने होंगे। शेष 10 हजार की राशि सरकार की ओर से दी जायेगी।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सरकार निर्धनों की समस्या के निराकरण के लिए भी संकल्पित है। सरकार ने फैसला किया है कि कई वर्षो से निर्धन व्यक्ति जिस भूमि पर रह रहा है उस निर्धन के नाम पट्टा दिया जायेगा। पट्टे पर मकान निर्माण के लिए भी अभियान चलाया जायेगा। अपना मकान बनवाने के लिए निर्धन को 1 लाख 20 हजार रूपये दिये जायेंगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले दो साल में निर्धनों के लिए शहरी क्षेत्र में 5 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8 लाख मकानों का निर्माण करायेंगी।

श्री चौहान ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल, प्रबंधन या कानून की उच्च शिक्षा के लिए फीस राज्य सरकार भरेगी। क्षमतावान चिन्हित युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए 10 लाख से एक करोड़ तक का ऋण मुहैया करवाया जायेगा। ऋण को वापस लौटाने की गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बड़वारा विकासखण्ड के ग्रामों में हेण्डपंप से पानी नहीं भरना पड़ेगा और नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। श्री चौहान ने छात्राओं की मांग पर कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएँ भी आरंभ करने की घोषणा की।

 

MadhyaBharat 12 September 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.