Since: 23-09-2009

Latest News :
विधानसभा चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने का भाजपा का दांव आया काम.   विस चुनाव के नतीजे 2024 का ट्रेलर: अनुराग ठाकुर.   कांग्रेस को ले डूबा सनातन का श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम.   तूफान ‘मिचौंग’ को लेकर प्रधानमंत्री ने की आंध्र के मुख्यमंत्री से बातचीत.   मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी: योगी आदित्यनाथ.   मतगणना के बीच कांग्रेस नेता को बधाई देने पहुंचे डीजीपी आयोग ने किया निलंबित.   मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगताें को श्रद्धांजलि अर्पित की.   शिवराज ने लाडली बहनों व परिवार के साथ मनाई खुशी.   भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस के घर में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत.   दुकान और लॉज में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान.   सुरक्षा के मजबूत जाल के बीच रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना.   परिणाम से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे कमलनाथ की जीत के बधाई पोस्टर.   रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा.   आदिवासी नेता ननकी राम कंवर चुनाव हारे.   मुख्यमंत्री भूपेश जीते डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हारे.   कवासी लखमा छठवीं बार चुनाव जीतकर कांग्रेस के अभेद गढ़ को बचा लिया.   विधानसभा में पहुंची 19 महिला उम्मीदवार.   रायगढ़ से ओपी की ऐतिहासिक जीत.  
मध्यप्रदेश में निर्धनों के लिये 13 लाख आवास बनेंगे
ews aavas

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के बरही में करीब 13 करोड़ की स्वीकृत राशि के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने बरही में 2 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 41 लाख 80 हजार की राशि से बने डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9 करोड़ 96 लाख 75 हजार की राशि से बनने वाले आई.टी.आई. भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास और प्राचार्य आवास के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने नहीं दिया जायेगा। समाज के हर वर्ग का कल्याण करेंगे। जनता के बीच में जाएंगे, उनकी समस्याएं समझेंगे और उन्हें हल करेंगें। हर गरीब को आवास के लिए जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में दो साल में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जायेगी।

कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री  संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष  ममता पटेल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पद्मा शुक्ला तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat 13 September 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.