छत्तीसगढ़ में नोनी-महतारी स्वाभिमान अभियान
छत्तीसगढ़ में नोनी-महतारी स्वाभिमान अभियान

रमन बोले महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास की अनूठी पहल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन  सिंह ने  महासमुंद जिले के तहसील मुख्यालय बसना में नोनी महतारी स्वाभिमान अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशासन की पहल पर महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के समन्वित विकास के लिए संचालित इस अभिनव योजना की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के समन्वित विकास के लिए अपने आप में यह अनूठा अभियान है। बालिकाओं के अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने सहित महिलाओं के समग्र सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए संचालित यह अभियान 31 अक्टूबर 2016 तक चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम तथा ग्राम पंचायत स्तर तक बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित संबंधित योजनाओं तथा सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर सभी विभागों के समन्वय से उन्हें अधिकाधिक लाभान्वित किया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर नोनी-महतारी स्वाभिमान अभियान की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के विकास के लिए लगभग 137 करोड़ रुपए के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमंे 35 करोड़ रुपए के 25 कार्यों का लोकार्पण और 102 करोड़ रुपए के 70 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अंतर्गत 5 हजार 343 हितग्राहियांे को लगभग 4 करोड़ रुपए की सहायता राशि, ऋण और सामग्री वितरित किए। मुख्यमंत्री डा. सिंह ने इस अवसर पर जिले में हाल ही में  ओडीएफ घोषित 22 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया एवं शुभकामनाए दी। इस अवसर पर उन्होंने नोनी-महतारी अभियान से संबंधित जिला प्रशासन पुस्तिका का विमोचन ओर स्वच्छ भारत मिशन जिले के प्रतीक चिन्ह (लोगो)े का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान में वातावरण निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री अशोक शर्मा, श्री ओमनारायण शर्मा, श्री रेखराज शर्मा, श्री एफ.ए. नंद को भी सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य में दो साल के भीतर 25 लाख गरीब परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक हितग्राही को मात्र दो सौ रूपए के पंजीयन शुल्क पर डबल बर्नर गैस का चूल्हा और एक भरे हुए गैस का सिलेंडर मिलेगा। यह योजना महिलाओं को धूल और धुंए की समस्या सहित टी.बी. तथा अस्थमा जैसे बीमारियों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य में विगत बारह वर्षों के दौरान तेजी से हो रहे विकास के फलस्वरूप हर क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इसके तहत राज्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान का प्रयास हो रहा है। इनमें राज्य के बहुसंख्यक वर्ग किसानों के हितों को ध्यान मंे रखते हुए राज्य सरकार द्वारा हाल ही मंे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत राज्य में किसानों को सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए  50 हजार सोलर पम्प वितरित किए जाएंगे। आगामी दो वर्षों मंे इसका वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि लगभग पांच लाख रुपए की लागत के सोलर पम्प किसानों को महज 15 हजार से 25 हजार रुपए की कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

डॉ. सिंह ने किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को वर्तमान में शून्य प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं क विस्तार के लिए किसानों को अपने-अपने खेतों में डबरी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पैसा देगी। उन्होंने राज्य में स्वच्छ भारत मिशन के सफलता पूर्वक तेजी से संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसे देखते हुए प्रदेश मंे मिशन को निर्धारित लक्ष्य से एक वर्ष पहले 2018 में ही पूर्ण हो जाने की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए सड़क, बिजली, भवन, पानी आदि क्षेत्रों में काफी तादाद में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दो साल के भीतर महासमुंद जिले का कोई भी पारा तथा मोहल्ला बिजली सुविधा से वंचित नहीं होगा।