Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
बिलासपुर जिला अस्पताल में रेडक्रास की दवाई दुकान का शुभारंभ
बिलासपुर जिला अस्पताल में रेडक्रास की दवाई दुकान का शुभारंभ

5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी

नयी साज-सज्जा के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित दवाई दुकान जिला अस्पताल परिसर में शुरू हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर सौरभकुमार ने फीता काटकर दवाई दुकान का शुभारंभ किया। चौबीसों घण्टे यहां किफायती दर पर सब प्रकार की दवाईयां मिलेगी। कोरोना काल में लगभग ढाई साल तक यह दुकान बंद थी। कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष  सौरभकुमार के प्रयासों से आम मरीजों के हित में फिर से शुरू हुई। सोसायटी द्वारा बिलासपुर में संचालित यह चौथी दुवाई  दुकान है। जेनेरिक एवं ब्राण्डेड दोनों प्रकार की दवाईयां यहां उपलब्ध होंगी। विभिन्न दवाईयों पर 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।  चौहान एवं कलेक्टर सौरभ कुमार ने दवाईयां खरीदकर दुकान में बोहनी भी की। अस्पताल परिसर में उन्होंने पौधे भी लगाये। सोसायटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने रेडक्रास सोसायटी की सेवा गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता, जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी सहित सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य एन.एस.गौतम, बीसी गोयल, राजीव अवस्थी, दुकान के प्रभारी आदित्य पाण्डे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 16 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.