Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
मुख्यमंत्री शिवराज का दिग्विजय के बयान पर पलटवार
bhopal,Chief Minister Shivraj ,retaliated , Digvijay

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्त है। कांग्रेस नेताओं के बयान सेना का मनोबल गिराने के लिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान ने कमलनाथ और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह द्वारा सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी राम के अस्तित्व के सबूत मांगते हैं, कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। कभी रामसेतु के अस्तित्व के सबूत मांगते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सेना का मनोबल गिराने का पाप कांग्रेस पार्टी कर रही है। पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं, ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं, यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है । सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है यह कैसी देश भक्ति है। मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ बन गया था।

 

कमलनाथ पर साधा निशाना

 

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सरकार रहते हुए आदिवासी हित में क्या काम किए। कांग्रेस ने वचन पत्र में ऐलान किया था कि 50 फीसदी ब्लॉक आदिवासी बनाए जाएंगे। जिला स्तरीय समिति बनाई जाएगी लेकिन इसके लिए सरकार ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया। उस पर अमल क्यों नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वचन पत्र को ढोंग करार देते हुए कहा भाजपा सरकार ने आदिवासियों के नाम और महापुरुषों पर कई फैसले किए हैं। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार में विशेष पिछड़ी जातियों बैगा, सहरिया को एक हजार रुपये की राशि दी जाती थी उसे तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने बंद क्यों किया।

MadhyaBharat 24 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.