अति वर्षा, बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत राशि दें
अति वर्षा, बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत राशि दें
मुख्यमंत्री ने की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ मंत्रालय में अति वृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्थिति पर सतत नजर रखने और तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थान पर बाढ़ का पानी आ जाता है वहाँ सड़कों में तत्काल बेरियर लगवाये। सड़क पर पानी होने की स्थिति में आवागमन सख्ती से रोकें। उन्होंने टूटे पुल-पुलियाओं की मरम्मत भी शीघ्र करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि आपात स्थिति में जान-माल की रक्षा के लिए हवाई सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा सभी जरूरी तैयारियाँ की गई हैं।