बेटियाँ है आदि शक्ति का रूप
shivraj singh kanyapujan

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ कन्या भोज 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया।  चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोये और आरती उतारी। मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।

श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ आदि शक्ति का स्वरूप और भारत का भविष्य हैं। भोजन के बाद श्री चौहान ने नन्ही भांजियों के साथ आत्मीय क्षण बितायें। उन्होंने कन्याओं का लाड़-दुलार किया।

कंकाली मंदिर में दर्शन किये

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज यहाँ माँ कंकाली मंदिर के दर्शन किये। श्री चौहान ने पारम्परिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ के चरणों में देश-प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने झांकियों के दर्शन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भोपाल भ्रमण किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित झांकियों के दर्शन किये। माँ दुर्गा का पारंपरिक विधि विधान से पूजन किया।श्री चौहान ने माँ के चरणों में प्रार्थना की है कि सब सुखी हो, सब निरोगी हो, सबका कल्याण हो, सब पर माता की कृपा बरसें। सबके के जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आये। उन्होंने जय माँ पाताल भैरवी कोटरा, कालीबाड़ी बीएचईएल और दुर्गा उत्सव समिति विजय मार्केट, बरखेड़ा में प्रतिष्ठित माँ दुर्गा की झांकियों के दर्शन किये।