Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
हम मुख्यमंत्री से पिछड़ा वर्ग विभाग बनाने की मांग करेंगे- अजय यादव
पिछड़ा वर्ग विभाग बनाने की मांग करेंगे-

चुनावी साल चल रहा है और आंदोलनों का दौर रहा है। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछड़ा वर्ग के नहीं है। ऐसा होता तो वे जातिगत जनगणना कराते और पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करते। छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27% आरक्षण देने के लिए विधेयक लाया है, जिसमें भाजपा अड़ंगा लगा रही है। अब हम मुख्यमंत्री से पिछड़ा वर्ग विभाग बनाने की मांग करेंगे।कैप्टन अजय यादव गुरुवार को बिलासपुर में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी इस सम्मेलन में शामिल हो र हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। प्रदेश में 42% पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं, फिर भी भाजपा की सरकार पिछड़े वर्ग को नजरअंदाज करते आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार पिछड़े वर्ग के विकास को लेकर काम काम कर रहे हैं।कैप्टन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा की, जिसमें उन्होंने हर जगह जातिगत जनगणना कराने की मांग उठाई है। लेकिन, केंद्र सरकार नहीं चाहती की जाति आधारित जनगणना हो। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में जाति आधारित जनगणना होगी।कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने केंद्र सरकार की ओर से सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब देश में जाति आधारित जनगणना नहीं हुई तो भाजपा ने किस आधार पर सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग के नहीं है। अगर पिछड़े वर्ग से होते तो पिछड़े वर्ग के आरक्षण का विरोध नहीं करते।

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.