Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
रुद्राक्ष महोत्स्व में असंख्य भीड़, न किसी को खाना नसीब हो रहा है पानी
रुद्राक्ष महोत्स्व में असंख्य भीड़

जहां नजर दौड़ाओ दूर तक सिर्फ नरमुंड ही नरमुंड दिख रहे। सड़क किनारे कोई बेसुध पड़ा है तो कोई चीख-पुकार रहा है। बच्चे बेहाल हैं और बुजुर्ग मदद मांग रहे हैं। लाखों जानें, हजारों गाड़ियां महाजाम में फंसी हुई हैं। ये हालात कुबेरेश्वर धाम से भोपाल की ओर आने वाले 20 किमी लंबे रास्ते पर जहां-तहां दिख जाएंगे।भोपाल फोरलेन पर सीहोर के चौपाल सागर चौराहे से आष्टा के पहले तक आठ घंटे ऐसा ही जाम। क्योंकि सीहोर के चितावलिया हेमा गांव में बने कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव में 20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। खुद सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह इस आंकड़े की पुष्टि कर रहे हैं। धाम में बेकाबू भीड़ के कारण हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि यहां एक महिला की मौत हो गई, कई लापता हैं। दिनभर 5 श्रद्धालुओं की मौत की अफवाह उड़ती रही, लेकिन देर रात तक किसी भी अफसर ने इसकी पुष्टि नहीं की।मृतक की पहचान महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी 54 वर्षीय माला बाई खांडेकर के रूप में हुई है। पीएम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। यहां की अव्यवस्था के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अपना कुबेरेश्वर धाम का दौरा निरस्त करना पड़ा। भीड़ में सैकड़ों लोग गुम हुए हैं। सीहोर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि 1500 का फोर्स लगा हुआ है। इनमें 500 जवान सीहोर के हैं, जबकि 1000 पीएचक्यू से बुलाए हैं। लेकिन, सड़क पर पैदल चलने वाले लाखों हैं, इसलिए महाजाम लगा।रुद्राक्ष के लिए भीड़ न टूटे, इसलिए बुधवार से ही रुद्राक्ष बांटना शुरू कर दिया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह इतनी भीड़ आई कि 10 काउंटर्स पर घंटों लाइन में लगे लोग बेकाबू हो गए। एक-दूसरे पर चढ़ते, कुचलते हुए सभी जल्द रुद्राक्ष लेना चाहते थे। माहौल बिगड़ता देख दोपहर में पं. मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण बंद कर दिया।

पुलिस सहायता केंद्र से अनाउंसमेंट करवाया जा रहा है कि जो भी गुम हुआ हो, उसकी जानकारी यहां दें। भोपाल की नीलू, होशंगाबाद की शकुन जैसे कई लोगों ने अपनों की जानकारी पर्ची में लिखकर दी।जाएं भोपाल। हाईवे पर जाम के चलते इंदौर से भोपाल आने-जाने वाले वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। इसके चलते प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया। अब इंदौर से आष्टा-कालापीपल होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। इंदौर से रवाना हुई एआईसीटीएसएल की 64 बसें देरी से आई और गई।ये बसें डायवर्ट रूट से चलीं। साढ़े तीन घंटे का सफर करीब छह घंटे में पूरा हुआ। सरवटे बस स्टैंड से चलने वाली 65 बसें भी तीन घंटे देरी से आईं और गईं। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चालक देवास-सारंगपुर-पचोर-नरसिंहगढ़ होकर या फिर डबलचौकी-खातेगांव- नसरुल्लागंज-रेहटी-अब्दुल्लागंज होकर भोपाल तक आ-जा सकते हैं

MadhyaBharat 17 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.