Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में अरुण रेड्डी तीन दिन की पुलिस हिरासत में.   जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार : प्रियंका.   पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे : प्रधानमंत्री मोदी.   यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस.   ईरान-इजराइल की यात्रा करते सयम सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय.   अकोला में दो कार की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत.   मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी आदित्यनाथ.   बड़वानी के एसडीएम रहे उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार.   इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित.   बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर तक दौड़ाई कार.   जीतू के विवादित बयान पर इमरती का पलटवार.   मध्यप्रदेश के 10 जिलो में 4-5 मई को लू का अलर्ट.   उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगल में घूम रहा अकेला हाथी.   यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई 15 यात्री घायल.   गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने देर रात जमकर मचाया हंगामा.   नीम के पेड़ से लटकती मिली प्रधान आरक्षक की लाश.   जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदान से तीन दिन पहले बदला खेमा.   कोयला लोडेड ट्रेलर नहर में गिरा.  
रायगढ़ : श्रम विभाग के पास प्रसूति सहायता राशि देने फंड नहीं
Raigarh, Labor Department ,maternity assistance

रायगढ़। श्रम विभाग की कार्यशैली के कारण 300 से ज्यादा महिलाओं को प्रसूति सहायता नहीं मिल सकेगी। विभाग में प्रसूति सहायता देने के लिए फंड नहीं होने के कारण करीब 300 हितग्राहियों के नाम पंजीयन सूची से हटा दिए गए हैं। जबकि ऐसा करने का कोई निर्देश ही नहीं था। अब इसे वापस जोड़ा जाना संभव नहीं हो रहा है। इन सभी को सहायता राशि नहीं मिलेगी क्योंकि वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। राज्य सरकार ने ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार, हमाल श्रमिक और महिला असंगठित कर्मकार के लिए प्रसूति सहायता योजना लागू की है। इसके तहत महिलाओं को 20 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि शिशु के जन्म तक उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। श्रम विभाग के मुताबिक वर्ष 22-23 में 2704 असंगठित कर्मकारों को करीब 4.91 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है।

 

दरअसल, श्रम विभाग में पंजीकृत सभी असंगठित कर्मकारों में से ही प्रसूति सहायता दी जानी है। इसके लिए स्वलिखित घोषणा पत्र, आधार कार्ड आदि की जरूरत होती है। पता चला है कि राज्य से फंड नहीं मिलने की वजह बताकर करीब 300 हितग्राहियों के नाम काट दिए गए। ऑनलाइन सूची से नाम डिलीट होने के बाद दोबारा वही नाम जुड़वाना मुश्किल होता है। अब इन नामों को जोड़ने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। श्रम विभाग की लापरवाही के कारण जरूरतमंद असंगठित कर्मकार प्रसूताओं को सहायता राशि नहीं मिल सकेगी। अगर उनके नाम नहीं काटे जाते तो फंड मिलने में आसानी होती।

 

ऑनलाइन एंट्री के हिसाब से ही शासन फंड जारी करता है, अब जो नाम डिलीट हो चुके हैं, उनको कैसे सहायता मिलेगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन एंट्री के बाद अभी भी 500 हितग्राहियों के नाम लंबित सूची में हैं। इन्हें सहायता राशि नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया बेहद लचीली है। मॉनिटरिंग के अभाव के कारण ऐसी महिलाओं को भी सहायता मिल जाती है जो असंगठित कर्मकार की श्रेणी में आती हैं।

इस मामले में सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने बताया कि, कुछ महिला हितग्राहियों के नाम प्रसूति सहायता सूची से डिलीट किए गए थे। अब वापस से जोड़ने के लिए शासन को पत्र लिख रहे हैं।

MadhyaBharat 22 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.