Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हुई हत्या
dhamtari, Youth murdered ,old enmity

धमतरी। धमतरी के कारगिल चौक में पुरानी रंजिश को लेकर 10 से अधिक लड़कों के ग्रुप ने चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर महिमा सागर वार्ड निवासी योगेश नेताम की हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 21 अप्रैल को रात 11 बजे कुछ युवक चाकू और अन्य हथियारों से लैस होकर मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों में सवार होकर कारगिल तक पहुंचे। यहां पुरानी रंजिश को लेकर योगेश नेताम के ऊपर हमला कर दिया। चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लगातार हमला से लहूलुहान होकर योगेश गिर गया। इसके बाद आरोपित उसे छोड़कर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों और योगेश के स्वजनों ने उसे धमतरी के बठेना अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में महिमा सागर और विंध्यवासिनी वार्ड के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि, हत्या में शामिल आरोपितों में तीन साल पहले मिशन ग्राउंड में हुई हत्या और वर्ष 2022 में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई युवक की हत्या में शामिल युवकों के ग्रुप के युवा शामिल हो सकते हैं। यह युवा आदतन अपराधी है पहले भी पुलिस ने इनके खिलाफ चाकूबाजी और मारपीट के मामले दर्ज हो चुके हैं।

MadhyaBharat 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.