Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में अरुण रेड्डी तीन दिन की पुलिस हिरासत में.   जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार : प्रियंका.   पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे : प्रधानमंत्री मोदी.   यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस.   ईरान-इजराइल की यात्रा करते सयम सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय.   अकोला में दो कार की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत.   मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी आदित्यनाथ.   बड़वानी के एसडीएम रहे उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार.   इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित.   बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर तक दौड़ाई कार.   जीतू के विवादित बयान पर इमरती का पलटवार.   मध्यप्रदेश के 10 जिलो में 4-5 मई को लू का अलर्ट.   उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगल में घूम रहा अकेला हाथी.   यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई 15 यात्री घायल.   गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने देर रात जमकर मचाया हंगामा.   नीम के पेड़ से लटकती मिली प्रधान आरक्षक की लाश.   जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदान से तीन दिन पहले बदला खेमा.   कोयला लोडेड ट्रेलर नहर में गिरा.  
सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन पर झूमे सीएम बघेल
raigarh, CM Baghel, Maithili Thakur

रायगढ़ । राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर शनिवार की देर शाम को पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘जय जोहर‘ सम्बोधन के साथ शुरूआत करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल में भगवान राम के ससुराल से आयी हूं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रस्तुत मिथला के लोक गीतों का ऐसा जादू चला कि मुख्यमंत्री और उनके साथ अन्य अतिथि अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। भजन गायिका मैथिली ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के गीतों में गहरी रूचि रखते है, तो मिथला के लोक गीतों का उतना ही आदर करते है।

मैथिली ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में अद्भुत प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा मैथिली लोक गीतों से श्रीराम के मिथला प्रवास का सुन्दर वर्णन किया गया। मिथला में लोक गीतों में मासूम शरारत होती है। यही जनकपुर में आने पर मिथला के अतिथियों के साथ होता है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में विश्वामित्र और राजा दशरथ से भी प्रश्न कर लिया, कि लोग अपने राजाओं से कितने करीब होते थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री और अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर मैथिली ठाकुर को पुष्पगुच्छ एवं रामचरित मानस की प्रति भेंटकर सम्मानित किया।

MadhyaBharat 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.