Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
बिष्णुपुर में मणिपुर पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोका
imphal, Manipur Police, Rahul Gandhi

इंफाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल से लगभग 20 किमी दूर बिष्णुपुर में रोक दिया। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते राहुल गांधी के काफिले को रोका गया है। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के नेता के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सेना अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघाचंद्र ने बताया कि राहुल गांधी चार्टर प्लेन से गुरुवार को इंफाल हवाई अड्डे पर उतरकर सड़क मार्ग से चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए थे। गांधी वहां कुकी सीएसओ नेताओं तथा शरणार्थी कैंपों में रह रहे विस्थापित लोगों से भी मिलने वाले हैं। वहां से लौटते हुए वे विष्णुपुर जिले में स्थित विभिन्न शरणार्थी शिविरों में जाएंगे और वे मोइरांग में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी इंफाल स्थित शरणार्थी शिविर में जाने वाले हैं। जहां, मैतेई, मैतेई-पंगल तथा नगा समुदाय के प्रतिनिधियों से एक होटल इंफाल में मिलेंगे। इसके बाद दोपहर को दिल्ली प्रस्थान करने से पहले वे मणिपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के भ्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

MadhyaBharat 29 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.