Since: 23-09-2009

  Latest News :
कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   जबलपुर समेत 5 जिलों में गिर सकते हैं ओले.   शहर के रेस्टोरेंट-ढाबों पर देर रात आबकारी टीम की दबिश.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले मामले में ठेकेदार राहुल वढेरा के घर छापा.   शादी से लौट रहे भाजपा विधायक की कार पर पत्थर से हमला.   इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.   सिलेंडर से लदा ट्रक खड़ी ट्रक से टकराया एक गंभीर.   अभिनेता साहिल खान छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार.   सीबीआई टीम ने बेमेतरा पहुंच कर बिरनपुर हिंसा की जांच शुरू की.   शहर की नामी प्रतिष्ठानों में छूट की घोषणा.  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची ग्वालियर सिंधिया ने दिखाया जयविलास पैलेस
gwalior,President Draupadi Murmu ,Scindia Jai Vilas Palace

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दोपहर में एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंची। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे ग्वालियर के महाराजा केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के महल जयविलास पैलेस पहुंचीं। यहां सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने उन्हें जयविलास पैलेस और जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम दिखाया। यहां राष्ट्रपति मुर्मू ने लंच लिया। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा गया।

 

 

राष्ट्रपति का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर राष्ट्रपति के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

इस मौके पर संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से जयविलास पैलेस में पहुंचकर पहले गैलरी, संग्रहालय सहित कपड़ा बनाने वाले हथकरघा देखे और यहां काम करने वालों से बात की। साथ ही महल में मौजूद छात्रों व छाताओं से बात की और उन्हें उपहार दिए। इसके बाद उन्होंने जयविलास पैलेस में 19 तरह के सात्विक भोजन का जायका भी लिया। उनके लिए विशेष तौर से सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इनमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस आदि तैयार किए गए थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 2.40 बजे गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) पहुंचेंगी। यहां वे स्लम एरियाज (मलिन बस्तियों) के 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मूवमेंट के तहत पुस्तकें भेंट करेंगी। यहां वे बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।

MadhyaBharat 13 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.