Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
धमतरी : जिले में वर्षा से पुल-पुलिया आए उफान पर
Dhamtari, rain in district, bridges and culverts

धमतरी। वनांचल क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा हो रही है। मगरलोड ब्लाॅक वनांचल क्षेत्र में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। ब्लाॅक में कुछ छोटे छोटे पुलों में पानी बहने के कारण यातायात बाधित हो गया है। बिरझुली से कुशुमखुटा मार्ग पर वाहन फंसे होने के कारण लोग भय तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाॅक के कुछ उत्तर सिंगपुर क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई है। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

 

लगातार हो रही वर्षा के कारण कुशुमखुटा, बिरझूली, पेंड्रा, आलेखटा, सिंगपुर गांव में रविवार को आवाजाही बंद हो गई है। कुशूमखुटा से बिरझूली पूल के ऊपर लगभग पांच फीट ऊपर बाढ़ का पानी बह रहा है। शनिवार रात आठ बजे से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुल पर प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन दोनों तरफ कई वाहन फंसे हुए हैं। प्रतिदिन बारिश होने से लगभग सभी नाले का जलस्तर बढ़ गया है। यह मार्ग दुगली से मेघा जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है। पर आवागमन की स्थिति बदहाल हो गई है। अगर वर्षा इसी तरह होती रही तो इस रास्ते से गुजरना आसान नहीं होगा। इस पथ पर आवागमन बाधित होने से ब्लाक के तकरीबन 10 पंचायतों सीधा संपर्क टूट जाएगा। दुगली से मेघा मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क पर पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। पुल का निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी।

 

पठार से सोनारिनदैहान को जोड़ने वाला पुल टूटा

 

मगरलोड ब्लाक क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से कई जगह के छोटे पुल-पुलिया ऊफान पर आ गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पठार से सोनारिनदैहान को जोड़ने वाला पुल ग्राम पंचायत के माध्यम से मरम्मत पर चल रहा था। किसी तरह ग्रामीण इस पुल से आना-जाना कर रहे थे, लेकिन 21 जुलाई की रात हुई झमाझम बारिश से पुल का मुरूम बारिश में बह गया, इससे फिलहाल इस मार्ग में लोगों की आवाजाही प्रभावित है। इससे कुछ गांवों का संपर्क टूट गया है, इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई है।

MadhyaBharat 23 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.