Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करने में फेल रही भूपेश सरकार : चंद्रकला पटेल
dhamtari, Bhupesh government,Chandrakala Patel

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुकमा जिला के एर्राबोर आवासीय पोटाकेबिन में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले के विरोध में शुक्रवार को गांधी मैदान के पास भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री भूपेश, मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं कवासी लखमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 

 

यह आयोजन भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार किया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुकमा जिला के एर्राबोर आवासीय पोटाकेबिन में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करने में फेल रही है। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। ऐसी सरकार को कुर्सी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए महिला मोर्चा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में एक साथ भूपेश बघेल सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं।

 

महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने इस घटना को छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। सुकमा जिला में छह वर्षीय बच्ची के साथ जो घटना हुई है उसके लिए सरकार और आरोपी के साथ साथ अधीक्षक और सहायक अधीक्षक भी दोषी हैं। इसलिए दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष विजय साहू एवं उमेश साहू ने सरकार को झूठा निकम्मा करार देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से भूपेश सरकार बनी है, हर वर्ग परेशान है। असुरक्षित है। इस झूठी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस निष्क्रिय और वादाखिलाफी सरकार को महिलाएं आने वाला समय में जरूर सबक सिखाएगी।

पुतला दहन के अवसर पर निशक्तजन आयोग पूर्व अध्यक्ष सरला जैन, जिला मंत्री बिथिका विश्वास, कीर्तन मीनपाल, अवनेन्द्र साहू डिपेन्द्र साहू, सरिता यादव, अखिलेश सोनकर जय हिन्दुजा सुशीला तिवारी, श्यामा साहू, महेंद्र खंडेलवाल, ईश्वर सोनकर, सीमा चौबे, रुखमणी सोनकर, ईश्वरी नेताम, रितिका यादव, जागेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, प्राची सोनी, नीतू त्रिवेदी, डाली सोनी, वेदप्रकाश साहू, रानी तिवारी, नील पटेल, दौलत वाधवानी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 28 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.