Since: 23-09-2009

  Latest News :
नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   जबलपुर समेत 5 जिलों में गिर सकते हैं ओले.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.   सिलेंडर से लदा ट्रक खड़ी ट्रक से टकराया एक गंभीर.  
दामाद ने सास-ससुर पर किया चाकू से हमला ससुर की मौत
kanker, Son-in-law ,attacked mother-in-law

कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीव्ही -76 में दामाद दीपक नछाड निवासी ग्राम पीव्ही -118 ने सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं सास की हालत बेहद गंभीर है।

सास-ससुर को मरा हुआ जानकर आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सास को उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी दामाद दीपक नछाड की पतासाजी की जा रही है, परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही -118 के निवासी दीपक नछाड का विवाह बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही-76 निवासी संन्यासी मंडल की पुत्रि के साथ हुई थी, विवाह के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपित को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। सोमवार की शाम को दामाद दीपक नछाड अपने ससुराल पीव्ही-76 निवासी संन्यासी मंडल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा। सास-ससुर ने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान आरोपित दामाद दीपक नछाड ने अपने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं सास की हालत काफी गंभीर है।

आस-पास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को इस वारदात की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ससुर की मौत मौके पर ही मौत हो चुकी थी, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

MadhyaBharat 22 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.