Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बेटे बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
new delhi, Congress leader ,AK Antony

नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अनिल एंटनी को पिछले महीने ही राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार ए.के. एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी एक समय में कांग्रेस के नेता थे और केरल कांग्रेस के चर्चित चेहरों में शामिल थे। लेकिन गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद पर कांग्रेस के रुख को देखते हुए उन्होंने जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी और वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा से जुड़ते ही उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में स्थान दिया गया है। बताया जा रहा है कि केरल में भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

MadhyaBharat 29 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.