Since: 23-09-2009

  Latest News :
संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   शहर की नामी प्रतिष्ठानों में छूट की घोषणा.   शराबी प्रधान अध्यापक निलंबित.   ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.   नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की परिजनों के सामने हत्या कर दी.   बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.  
रीवा का विकास जारी रहे इसके लिए फिर भाजपा को जिताएं: रवि किशन
rewa,  BJP win , Ravi Kishan

रीवा। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता एवं गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने रीवा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। विकास का यह सिलसिला जारी रहे, इसके लिए आप भाजपा को पुन: आने वाले चुनावों में जीत दिलाएं।

 

 

 

रवि किशन शनिवार को रीवा प्रवास के दौरान यहां राजनिवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वे विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैं हनुमना से रथ यात्रा में शामिल हुआ और रीवा तक आया। इस दौरान चमचमाती सड़कें देखकर दंग रह गया। क्षेत्र में बहुत बढ़िया सड़कें बनी हैं। पहले की तुलना में रीवा शहर भी बदला-बदला नजर आता है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने रीवा के बदवार में 750 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगा कर वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। कोई भी प्लांट लगने से क्षेत्र का विकास तो होता ही है, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलता है। रीवा क्षेत्र में विकास के बहुत से काम हुए हैं। विकास का यह सिलसिला आगे भी चलता रहे, इसके लिए एक बार फिर भाजपा को विजय का आशीर्वाद दें।

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का शनिवार को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद रवि किशन, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल मंत्री, सांसद जनार्दन मिश्रा, गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिगनहाई से शुभारंभ किया। यात्रा मे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं समूचा वातावरण भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय, जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा।

 

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.