Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान हुआ बलिदान, छह घायल
sihbhumi, Cobra battalion soldier ,martyred in IED blast

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू गांव के पास स्थित जंगल पहाड़ी में गुरुवार दोपहर आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान बलिदान हो गया और छह जवान घायल हो गए।

सुरक्षा बलों एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोबरा 209 बटालियन के लोग सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, क्योंकि जानकारी मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा का दस्ता क्षेत्र में मौजूद है।इसी दौरान चाईबासा के सरजमबुरू क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया।

इसी दौरान तुंबाहाका के पास आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के जवान चपेट में आ गए। एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य जवान घायल हो गए। घायलों में एक इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार भी हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके रांची लाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 28 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.