Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
राहुल गांधी ने अडानी समूह को घेरा
new delhi, Rahul Gandhi , Adani Group

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अडानी समूह को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अडानी समूह कोयला इंडोनेशिया से खरीदता है। उसके दाम में हेराफेरी कर भारत में दोगुने दाम पर बेंचता है। इसके कारण देश में बिजली के दाम बढ़ जाते हैं। इसकी मार गरीब जनता को झेलनी पड़ती है।

 

उन्होंने अपने आरोप के पक्ष में लंदन के एक अखबार की रिपोर्ट को उद्धृत किया। राहुल ने कहा इस हेराफेरी से अडानी समूह 12 हजार करोड़ रुपये कमा चुका है। यह बात हिंदुस्तान के नागरिकों को समझनी होगी। रोचक बात है कि ऐसी रिपोर्ट पर हिंदुस्तान का मीडिया एक सवाल नहीं पूछता।

उल्लेखनीय है कि आज कांग्रेस मु़ख्यालय में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। राहुल भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा को बीच में छोड़कर राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

MadhyaBharat 18 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.