Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
दो माह के भीतर मराठा आरक्षण देने के लिए युद्ध स्तर पर काम करें जिलाधिकारी : शिंदे
mumbai, District Magistrate,Shinde

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को सूबे के सभी जिलाधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। सीएम शिंदे ने कहा कि उनका एक-एक मिनट कीमती है और हमें मराठा समाज को दो माह के भीतर ही आरक्षण देना है। इसलिए काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सूबे के सभी जिलाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए आज से ही युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दें। एक महीने तक ड्राइव मोड में काम करें। सरकार ने अपना वचन दिया है, उसे पूरा करना ही होगा। हर मिनट, हर घंटा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को पता होना चाहिए कि सरकार ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

 

दरअसल, राज्य सरकार की ओर से पूर्व न्यायाधीश और मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल कर रहे मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल से मिलकर उनसे भूख हड़ताल वापस लेने की मांग की थी। सरकारी प्रतिनिधि मंडल ने मनोज जारांगे से 2 जनवरी तक का समय देने का अनुरोध किया था, लेकिन जारांगे ने भूख हड़ताल खत्म करके सरकार को 26 दिसंबर तक का समय दिया है। इसी वजह मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

MadhyaBharat 3 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.