Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी.   राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी.   राम विरोधी कांग्रेस का नारा बदल कर लड़की हो तो पिटोगी हो गया: राधिका खेड़ा.   अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी .   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.   मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान.   सक्ती जिले में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया.   छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट.   रायपुर लोकसभा चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं.  
भाजपा है तो भरोसा विकास बेहतर भविष्य है: प्रधानमंत्री मोदी
seoni, BJP ,Prime Minister Modi

सिवनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। विकास की निरंतरता के लिए मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है- भाजपा है तो भरोसा, विकास, बेहतर भविष्य है। मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मप्र के सिवनी जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं आज इस मिट्टी पर आकर आपके आशीर्वाद से नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। आज परम पूज्य विद्यासागर महाराज के चरणों में बैठने का मुझे मौका मिला। साधना और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ने वाले उनके विचार...मेरे लिए नई शक्ति बन गई है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि राजनीति में गुणा-भाग करने वाले यहां आकर देख लें कि विजय क्या होती है। सांसद ने बताया कि 30 साल बाद यहां कोई प्रधानमंत्री आया है। कोरोना के काल में मेरे मन में एक ही विचार था। इस महामारी में जो हो सकता है करूंगा देश वासियों को बचने के लिए जो करना पड़े वो करूंगा। मेरा पहला संकल्प था कि मैं किसी भी गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। 80 करोड़ लोगों को हमने गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। मध्यप्रदेश में पांच करोड़ लोगों रक मुफ्त राशन पहुंचा।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण योजना एक महीने बाद पूर्ण हो रही है... मैं गरीबी को महसूस कर सकता हूं। मेरा निश्चय है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए हम फिर मुफ्त राशन की गारंटी देंगे। मेरा निर्णय सही होगा ये आपके आशीर्वाद से दिख रहा है। 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ों का हुआ करता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं बल्कि गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और गरीबों की भाजपा सरकार में यही अंतर है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों में लखनपुर मंदिर में पूजा अर्चन कर खेती बाड़ी शुरू करने की परंपरा है। यह भूमि रानी दुर्गावती और शंकरशाह की भूमि है। कांग्रेस ने बीते सालों में देश की आजादी का श्रेय केवल एक परिवार को ही दिया है। कांग्रेस के लिए एक परिवार से बढ़कर कोई है ही नहीं। जहां कांग्रेस सरकार में होती है वहां गालियां भी एक ही परिवार के नाम पर होती हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र में भी एक ही परिवार दिखता है। ये भाजपा है जिसके लिए हर गरीब और पिछड़ा आदिवासी भाजपा परिवार का सदस्य है। भाजपा की सरकार के समय ही अलग मंत्रालय और बजट बनाया गया।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक कांग्रेस के नेता आदिवासियों में जाकर झूठ फ़ैलाने की फैक्ट्री खोल रहे हैं। भांति-भांति के भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस के मुंह में आदिवासी शब्द शोभा नहीं देता है। क्या ये आदिवासी समाज भाजपा सरकार बनने के बाद आया। क्या आदिवासी समाज भगवन राम के समय नहीं था। हमारे आदिवासी समाज ने भगवान राम को भी संभाला। कांग्रेस की सरकार ने पांच दशक तक राज करने के बाद आदिवासी शब्द तक नहीं सुना था। आदिवासी कहां रहते हैं ये तक पता नहीं था। उन्हें समझ नहीं आया कि इनके हक में क्या काम करना है। आजादी के 5-6 दशक के बाद अटल जी की सरकार में मंत्रालय बना।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आदिवासियों को भ्रमित किया जा रहा है। पहले आदिवासियों को अँधेरे में रखा, अब गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम उन आदिवासियों के भक्त हैं। ये भाजपा है जिसने 15 नवम्बर को भगवन बिरसा मुंडा की जयन्ती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। रानी दुर्गावती स्मारक और भोपाल रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापती स्टेशन के नाम पर रखा गया है। बैगा, भारिय और सहरिया जैसी पिछड़ी जनजातियों की सुध लेने वाली एक मात्र सरकार भाजपा ही है।

 

 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य का रोड मैप नहीं है। इनके नेताओं की बात सुनिए दादा-दादी ने ये किया। नाना-नानी ने ये किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। ताकि कोई डोनेशन ही मिल जाए। कांग्रेस मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नहीं बल्कि इसलिए लड़ रही है कि आगे चलकर किसका बेटा कांग्रेस में कब्ज़ा करेगा। अपने-अपने बेटों को सेट करने के लिए ये नेता मध्यप्रदेश को अपसेट कर रहे हैं। जिनको अपने-अपने बेटों की चिंता है, वह आपके बेटे-बेटी के बारे में क्या सोचेंगे। ऐसे लोगों की कोई जरुरत है क्या?

 

 

 

उन्होंने कहा कि पेंच को मोगली का घर भी कहा जाता है। इससे यहां पर्यटन बढ़ा है। एक समय था जब छोटी-छोटी बात के लिए भी दफ्तरों के चक्कर कांटने पढ़ते थे। आपके हाथों में जो फोन है उसकी कीमत भाजपा सरकार के कार्यों के कारण कम हुई है। कांग्रेस के समय मोबाइल फ़ोन बनाने वाली दो कंपनी थी आज 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां मोबाइल बना रही है। भाजपा सरकार ने ही डाटा बिल कम करवाया है। हमारे नीति की वजह से हर महीने 3 से 4 हजार रुपये बच रहे हैं।

MadhyaBharat 5 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.